एक व्यक्ति को रीठा साहिब पुलिस ने किया 05 लीटर शराब खाम के साथ गिरफतार |

चम्पावत | नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत व क्षेत्राधिकार चंपावत महोदय द्वारा जनपद चंपावत के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिस क्रम में देर शाम को बुडम चोकी से आगे कठोल तिराहे के पास SO रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी, उक्त चेकिंग के दोरान पुलिस टीम द्वारा कठोल तिराहे से 100 मीटर पहले कठौल में बेचने हेतु ले जा रहे 05 लीटर शराब ख़ाम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जामा तलाशी में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम जीवन राम पुत्र ईश्वर राम निवासी कठोल थाना रीठा साहिब जनपद चम्पावत बताया जामा तलाशी में इसके पास एक पीली जारिकेन में 05 लीटर शराब खाम बरामद हुई, पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा बरामदा शराब नानकमत्ता से लाकर कठोल में लोगों को पिलाने और बेचने हेतु ले जाने की बात कबूली है। उक्त व्यक्ति को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाना रीठा लाया गया जिसके विरुद्ध थाना रीठा साहिब में FIR संख्या-06/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त के अपराधी के इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *