थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत 209 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदया चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के  थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत उप निरीक्षक तेज कुमार प्रभारी चौकी देवीधुरा द्वारा मय पुलिस टीम के चैकिंग अभियान के दौरान मूलाकोट क्षेत्र मे अभियुक्त रमेश सिंह पुत्र धन सिंह, निवासी मूलाकोट, बाजार थाना, पाटी जनपद चंपावत उम्र लगभग 51 वर्ष के कब्जे से कुल 209 ग्राम चरस व चरस बिक्री से अर्जित कुल रुपए 550 रू0 बरामद किए गए ।
उक्त सम्बन्ध में थाना  पाटी में मुकदमा अन्तर्गत धारा 08/20/27 एन0डी0पी0एस0 एक्ट* पंजीकत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *