35 वें सड़क सुरक्षा माह के क्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा पेंटिग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया गया यातायात नियमों का सन्देश |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं, समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओ व स्थानीय लोगों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा गुरुकुल पब्लिक स्कूल चमदेवल(पंचेश्वर) में गुरुकुल पब्लिक स्कूल चमदेवल(पंचेश्वर) के छात्र छात्राओं को , “35 वें सड़क सुरक्षा माह” के तहत यातायात जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न कैटेगरी स्तरों में प्रतिभाग कर यातायात जागरूकता पेंटिंग बनायी गई। जिसमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय आये बच्चों को 35 वें सड़क सुक्षा माह के समापन के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा । इसके अतिरिक्त उपस्थित समस्त स्कूली छात्र एवं छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। सभी को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने, “गुड सेमेरिटन” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस ने लोगो को यातायात जागरुकता सम्बन्धी पम्प्लेट भी वितरित किये गए। इसके अतिरिक्त पुलिस ने नशे के दुष्परिणाम व साईबर क्राइम की रोकथाम के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *