चम्पावत | वादी गोवर्धन लाल सिंह पुत्र रूप लाल जी निवासी गलोदिया जिला भीलवाड़ा राजस्थान हाल निवासी तहसील रोड टनकपुर के द्वारा कोतवाली टनकपुर पर स्वयं की आइसक्रीम की फैक्ट्री पर ताले का कुंडा काटकर 4 गैस सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1 टीवी सन्सुई कंपनी की, 01 होम थिएटर, 4 चार बैटरियां तथा 01 इनवर्टर बैटरा एवं 01 फर्राटा पंखा को किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी जिसके आधार पर कोतवाली टनकपुर में अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 16/2025 धारा 331(4)305(1 ) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया | जिसकी विवेचना उप निरीक्षक पूरण सिंह तोमर द्वारा संपादित की जा रही थी | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत तथा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा अभियोग का तत्काल आवरण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा अभियोग के अनावरण हेतु CO टनकपुर शिवराज सिंह राणा के दिशा निर्देशन में तथा प्रभारी कोतवाली टनकपुर सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । प्रभारी कोतवाली टनकपुर सुरेंद्र सिंह कोरंगा एवं मुकदमा उपरोक्त के विवेचक पूरण सिंह तोमर मय हमराही के अभियुक्त की तलाश में थाना क्षेत्र में मामूर थे तो जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि दो दिन पहले तीन नशेड़ी किस्म के लड़के जो गैस सिलेंडर बेचने के फिराक में थे वह अभी शारदा घाट की ओर गए हैं इस सूचना पर यकीन कर प्रभारी कोतवाली टनकपुर सुरेंद्र सिंह कोरंगा एवं विवेचक उपनिरीक्षक पूरण सिंह तोमर मय कर्मचारी गणों के तीन संदिग्ध व्यक्तियों को संदिग्ध व्यवस्था में घूमते हुए शारदा घाट से पूछताछ हेतु पकड़ लिया । उनसे शक्ति से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि तहसील रोड पर स्थित आइसक्रीम की फैक्ट्री से हमारे द्वारा चोरी कर सामान को सालबनी जंगल में छुपा रखा है उनको बेचने का मौका नहीं मिला था जिस कारण चोरी के समान को सालबनी के जंगल के पास बनी खंडहर कोठी में छुपा कर रखा है इस बात पर यकीन कर प्रभारी कोतवाली टनकपुर एवं मुकदमा उपरोक्त के विवेचक पूरन सिंह तोमर मय हमराही के पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों के साथ चोरी किए सामान को मात्र 24 घंटे के अंदर सालबनी जंगल में बनी खंडहर कोठी से 04 गैस सिलेंडर, 01 एक टीवी सैंसुइ कंपनी, 04 चार बैटरियां, 01 इनवर्टर का बैटरा, 01 फर्राटा फैन, 01 होम थिएटर, 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर अभियुक्तों *गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त_____
1_विकास सक्सेना पुत्र माखनलाल सक्सेना निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 5 कोतवाली टनकपुर उम्र 25 वर्ष
2_आशीष कुमार कश्यप पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 कोतवाली टनकपुर उम्र 18 वर्ष
3_राहुल कश्यप पुत्र सुरेंद्र कश्यप निवासी वार्ड नंबर 4 कोतवाली टनकपुर उम्र 19 वर्ष
















Leave a Reply