DRINK & DRIVE में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन मोटर साइकिल सीज |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रअंतर्गत वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में पुलिस चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा सांय कालीन की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान लोहाघाट- बाराकोट मुख्य मार्ग गलचौड़ा नामक स्थान पर शराब पीकर वाहन मोटेर साईकिल चलाते हुये पकड़े जाने (DRINK & DRIVE) पर वाहन चालक संदीप कुमार पुत्र हयात राम निवासी बुरौला थाना लोहाघाट जनपद चंपावत उम्र लगभग 26 वर्ष को नियमानुसार *गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK-04 j -9229 मोटरसाइकिल पल्सर को सीज़ किया गया है। उपरोक्त सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *