चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों/ एस0ओ0जी0/ ए0एन0टी0एफ को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के चौकी चल्थी कोतवाली चंपावत क्षेत्र अंतर्गत निर्मल सिंह लटवाल चौकी प्रभारी चल्थी कोतवाली चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी चल्थी क्षेत्र अंतर्गत अभियुक्त शारिक पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी 533बी हाजियापुर वारिश गली पुराना शहर थाना बारादरी बरैली उम्र 26 वर्ष, के कब्जे से 200 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त संबंध में थाना बनबसा में मुकदमा अपराध संख्या 08/2025 अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह चरस पीने का आदी है वह लोहाघाट क्षेत्र से चरस ख़रीद कर लाता है और उसे ऊँचे दामों में बेचता है व स्वयं भी पीता है!
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
















Leave a Reply