चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों/ एस0ओ0जी0/ ए0एन0टी0एफ को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे जनपद चंपावत के थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण सिंह जगवाण थानाध्यक्ष थानाबनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत अभियुक्त पवन कुमार उर्फ़ पप्पू पुत्र मनोहर लाल उम्र 29 वर्ष, निवासी चन्दनी , थाना बनबसा , चंपावत के कब्जे से 3.68 ग्राम अवैध समैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त संबंध में थाना बनबसा में मुकदमा अपराध संख्या 14/2025 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह समैक पीने का आदी है वह नानकमत्ता क्षेत्र से समैक ख़रीद कर लाता है और उसे ऊँचे दामों में बेचता है व स्वयं भी पीता है!
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
















Leave a Reply