थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत 51 पव्वे माल्टा अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टनकपुर | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में होने वाले निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के निर्देशो के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए सघन चैकिंग अभियान के दौरान ग्रीफ कैम्प के पीछे जंगल के पास से एक अभियुक्त को 51 पव्वे माल्टा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-08/2025 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
01- किशोर सक्सेना पुत्र नुक्ता प्रसाद सक्सेना निवासी वार्ड नं0 3 टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*
51 पव्वे माल्टा अवैध देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *