चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्रधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल संपन्न कराये जाने के क्रम में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के नियमानुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के चौकी चल्थि क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त आन सिंह पुत्र जोध सिंह, निवासी ग्राम झालाकुडी, चंपावत उम्र 48 वर्ष के कब्जे से 44 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा FIR 03/2025 अन्तर्गत धारा 21/60(1) संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम मे चल्थि चंपावत क्षेत्रान्तर्गत अवैध देशी शराब बरामद होने पर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply