चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा बनाये गये डिजिटल वालन्टियर के साथ ऑनलाईन गोष्ठी की गयी । उक्त गोष्ठी के माध्मय से वर्तमान में हो रहे नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25, सोशल मीडिया में किये जा रहे प्रचार-प्रसार तथा स्थानीय स्तर पर हो रही अनैतिक गतिविधियों के बारें में आपसी चर्चा की गयी । सभी डिजिटल वालन्टियर से उनकी निजि, पारिवारिक तथा क्षेत्र स्तरीय समस्याओं के बारें में भी जानकारी कर उनके सुझाव व समस्याओं को सुना गया । उक्त गोष्ठी के माध्यम से पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सभी डिजिटल वालन्टियर को सोशल मीडिया में एक्टिव रहने, नागर निकाय चुनाव के मध्येनजर सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना देने, गलत खबरों का खण्डन करने, क्षेत्र में होने वाली अनैतिक गतिविधियों की सूचना जनपद पुलिस को दिये जाने सम्बन्धी अपील की गयी ।
नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन के मध्येनजर वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा की गयी डिजिटल वालन्टियर के साथगोष्ठी |
















Leave a Reply