चंपावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं बताया गया। साथ ही कर्मचारियों को शस्त्र अभ्यास कराया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आवास परिसर, मालखाना, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया गया।
थाने में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को नगर पालिका सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने, शस्त्रों को शत प्रतिशत जमा करवाने, चौकी बूम/ककराली गेट में स्थापित पुलिस बैरियर में लगे कर्मचारियों को चुनाव की दृष्टिगत सतर्क होकर प्रभावी चेकिंग करने, मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
2- क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा गांधी मैदान टनकपुर मे हरेला क्लब कमेटी के द्वारा दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से आयोजित मेले में हरेला क्लब कमेटी के कर्मचारियों से जानकारी ली गई। व सुरक्षा व्यवस्था चेक की गई व ठेकेदार को काम करने के लिए रखें सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
















Leave a Reply