चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक, जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में विभिन्न माध्यमो से आनलाईन अपराध करने वाले अभियुक्तगणो के विरुद्व कार्यवाही करते हुए करने तथा पीडित व्यक्तियो से ठगी गयी धनराशि को वापस कराये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनों वादी भुवन चन्द्र गड़कोटी पुत्र केशवदत्त गड़कोटी, निवासी टाण, थाना रीठा साहिब द्वारा सूचना दी गयी की अज्ञात साईबर ठग द्वारा उसके खाते से कुल 56,350/- रुपये की ऑनलाइन ठगी की गयी । उक्त सम्बन्ध में थाना रीठा साहिब में मु0अ0सं0- 25/24 अन्तर्गत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। उक्त के क्रम में कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठा साहिब के निर्देशन में पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद अलीगढ़ थाना टप्पल क्षेत्रातर्गत तमामी विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए 1. अभियुक्त राजकुमार पुत्र हरचरन (उम्र24 वर्ष) एवं 2. अभियुक्ता राखी (उम्र 22 वर्ष ) पत्नी राजकुमार, निवासीगण ग्राम गिंडोरा बक्सा खिरसौली, पुलिस चौकी गोरई थाना इगलास जिला अलीगढ़ हाल पता c/o किराएदार मोमिन पुत्र कल्लू खां पता-आंद्री पट्टी उत्तर निकट अमरावती स्कूल जट्टारी तहसील खैर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ को उनके द्वारा कारित अपराध में नियमानुसार नोटिस अंतर्गत धारा 35(3)भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तामील कराये गये।
बरामदगी- विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त राजकुमार के कब्जे से 02 मोबाइल फोन व 03 आधार कार्ड बरामद किए गए।
अभियुक्तगण-
01- राजकुमार पुत्र हरचरन (उम्र24 वर्ष), थाना टप्पल, जनपद अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ।
02- राखी (उम्र 22 वर्ष ) पत्नी राजकुमार,* निवासीगण ग्राम गिंडोरा बक्सा खिरसौली, पुलिस चौकी गोरई थाना इगलास जिला अलीगढ़ । हाल पता c/o किराएदार मोमिन पुत्र कल्लू खां पता-आंद्री पट्टी उत्तर निकट अमरावती स्कूल जट्टारी तहसील खैर थाना टप्पल जिला अलीगढ़
















Leave a Reply