थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनों 11 किलोग्राम चरस तस्करी में फरार अभियुक्त को हरियाणा राज्य से किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में विगत वर्ष थाना रीठा साहिब क्षेत्रातर्गत कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष थाना रीठासाहिब के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी बुड़म क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल टैक्सी वाहन संख्या UK04TB-4226 अपाचे मे अभियुक्त साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी H. NO- 624 निन्दाना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था । घटना में सम्मिलित 03 अन्य अभियुक्तगण फरार हो गये थे , जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्तगणों में से 01 शातिर अभियुक्त को हरियाणा राज्य थाना जुलाना क्षेत्रांतर्गत से गिरफ्तार किया गया जिसको नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य फरार अभियुक्त गणों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त- जगबीर पुत्र जय सिंह, निवासी किला जफरगढ़, थाना जुलाना, जिला जींद, हरियाणा उम्र 36 वर्ष ।

आपराधिकक इतिहास-
1-FIR NO.- 318/18 धारा 25/54/ 59A आर्म्स एक्ट चलनी थाना सदर जींद
2.FIR NO. 22/2019 धारा 20 NDPS Act चालनी थाना सिविल लाइन रोहतक
3..FIR NO.79/2019 धारा 279/337 IPC चलनी थाना सदर रोहतक
4.FIR NO.22/2024 धारा 8/20/29/60 NDPS Act चालनी थाना रीठा साहिब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *