थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत ऑल्टो कार रजि0 नं0 UK03TA 1267 में कुल 9.87 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में होने वाले नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के निर्देशो के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा ज्ञानखेड़ा हाईवे मुख्य मार्ग के पास सघन चैकिंग अभियान के दौरान ऑल्टो कार रजि0 नं0 UK03TA 1267 में कुल 9.87 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-05/2025 अन्तर्गत धारा 08/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।

*गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता** –
01- संजय गंगवार उर्फ सूमो पुत्र कल्लू सिंह निवासी वार्ड नं0 7 नियर रोडवेज बस अड्डा टनकपुर उम्र 30 वर्ष
02- मुजफ्फर हसन उर्फ समी पुत्र बदलू हसन निवासी मुख्य बाजार वार्ड नं0 8 थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र- 35 वर्ष
03- विवेक कुमार पुत्र स्व0 राजेश कुमार निवासी वार्ड नं0 5 थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 28 वर्ष
*बरामदगी का विवरण** –
01—अभियुक्त संजय गंगवार उपरोक्त के कब्जे से 4.48 ग्राम, अभियुक्त मुजफ्फर हसन के कब्जे से 3.01 ग्राम, अभियुक्त विवेक कुमार के कब्जे से 2.38 ग्राम कुल 9.87 ग्राम अवैध स्मैक
02- घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार रजि0 नं0 UK03TA 1267

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *