जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम में वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत” के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में होने वाले  नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के निर्देशो के क्रम में न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के *कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार** कर माननीय न्यायालय पेश करवाया जा रहा है। अभियान निरन्तर जारी है ।

*नाम पता गिरफ्तार*” अभियुक्त
1- गणेश सिंह पुत्र चन्द्र सिंह निवासी आमबाग थाना टनकपुर जनपद चम्पावत सम्बन्धित वाद संख्या 445/ 2023 धारा 279, 337, 338, 427 भादवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *