नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा आगामी नववर्ष के मध्येनजर वन्दना वर्मा, पुलिस उपाधीक चम्पावत द्वारा ली गयी समस्त प्रभारी निरीक्षको/थानाध्यक्षों की मीटिगं, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार वन्दना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा आगामी नववर्ष तथा नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु ऑनलाईन रूप से सभी थाना प्रभारियो की मीटिंग ली गयी तथा निम्न निर्देश दिये गये |

01-आगामी 31 दिसम्बर के मध्येनजर होटल /ढाबों की चैंकिग किये जानें । मुख्य- मुख्य स्थानो (पूर्णागिरि, मायावती आश्रम व रीठासाहिब आदि) में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त किये जाने ।

02- नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के मध्येनजर थानाप्रभारी द्वारा स्वयं मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किये जाने ।

03-शस्त्रधारको के शस्त्रों का सत्यापन कर शतप्रतिशत शस्त्रों को जमा कराये जाने ।

04-असमाजिक तत्वों के विरूद्ध 126/135, 170, 129 बीएनएसएस, गुण्डा एक्ट तथा जिलाबदर की कार्यवाही किये जाने।

05- अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने ।

06-थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थापित पुलिस बैरीयर्स में अधिक से अधिक तथा प्रभावी चैंकिग किये जाने।

07-सोशल मीडिया में भ्रामक/झूठी/सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की मॉनिटरिग करते हुए प्रकाश में आने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने।

08-सभी थानों में रजिस्टर तैयार कर ड्रग एडिक्टों की दैनिक गतिविधियो पर नजर रख रजिस्टर में इन्द्राज किये जाने।

09-सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत यातायात के नियमों का पालन नही करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही किया जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *