अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया थाना बनबसा का वार्षिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशानिर्देश |

चम्पावत | अजय गणपति,  पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना बनबसा का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सभी अधिकारी/कर्मचारियों से सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं  के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया साथ ही सभी पुलिस अधिकारियो/कर्मचारिगणों से शात्राभ्यास भी कराया गया । लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष बनबसा को सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने, नियमित रूप से शस्त्रों की साफ सफाई कराये जाने, सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से  शस्त्राभ्यास कराये जाने, *लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *