थाना लोहाघाट क्षेत्रांतर्गत ब्लॉक बाराकोट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गोष्टी कर जन जागरूकता अभियान चलाकर किया गया जागरूक |

चंपावत | अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा जनपद चंपावत के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को समय-समय पर अपने-अपने थाना / चौकी क्षेत्र में आम जनमानस के साथ जन जागरूकता अभियान चलाकर जागरुक किए जाने के आदेश दिए गए हैं । उक्त के क्रम में थाना लोहाघाट जनपद चंपावत क्षेत्रांतर्गत ब्लॉक बाराकोट में प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट अशोक कुमार सिंह एवं प्रभारी चौकी बाराकोट उ0नि0 हरीश प्रसाद द्वारा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी का आयोजन कर जन- जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया गया जिसमेें |

➡ उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों/डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे में जागरूक किया गया।

➡ मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारें मे जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीकों तथा यातायात के नियमों के बारे में जागरू किया गया।

➡ महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।

➡ पुलिस हेल्पलाईन न0 – 112, 05965230607,9411112984 के बारें में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *