शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के छात्र-छात्राओं को जागरूक |

चंपावत | जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर में शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर तथा मो0 कैफ, साईबर वालन्टियर, टनकपुर द्वारा

उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों/डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे में जागरूक किया गया।

मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारें मे जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीकों तथा यातायात के नियमों के बारे में जागरू किया गया।

महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।

पुलिस हेल्पलाईन न0 – 112, 05965230607,9411112984 के बारें में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *