चंपावत | जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत यूनिवर्सल इण्टर कालेज, चम्पावत के छात्र-छात्राओं को साईबर अपराधों से बचाव, मादक पदार्थो से बचाव, यातायात के नियमों, महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव आदि के बारे में जागरूक किया गया जिसमें
उ0नि0 ललित पाण्डेय, कोतवाली चम्पावत द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों/डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे में जागरूक किया गया।
मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारें मे जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीकों तथा यातायात के नियमों के बारे में जागरू किया गया।
म0उ0नि0 राधिका भण्डारी, चौकी प्रभारी, बाजार, चम्पावत द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।
पुलिस हेल्पलाईन न0 – 112, 05965230607,9411112984 के बारें में जागरूक किया गया।
















Leave a Reply