चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत, द्वारा साइबर अपराध, यातायात जागरूकता व पुलिस कार्यों से जन सामान्य को अवगत की कराए जाने हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में निर्मल सिंह लटवाल चौकी प्रभारी चल्थी, कोतवाली चंपावत द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित, “राजकीय इंटर कॉलेज सुखीढाँग ” मे निर्देशन एवं परामर्श कार्यशाला, Career guidance & Traffic & Cyber सिक्योरिटी ” विषय में कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाला में उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को कैरियर परामर्श के साथ-साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों, अन्य महिला अपराधों, घरेलू हिंसा के विषय में वर्तमान में जानकारी से अवगत कराते हुए उक्त अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो व यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया साथ ही महिला सुरक्षा व पुलिस कार्याप्रणाली के विषय में जानकारी प्रदान कर छात्र और छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया गया ।
निर्देशन व परामर्श कार्यशाला एवं Career गाइडेंस, cyber & Traffic security विषय पर चौकी चल्थी कोतवाली चंपावत पुलिस द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान |
















Leave a Reply