चमोली | अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम इस वर्ष भराड़ीसैण स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा । होने वाले इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सहित लगभग 10 देशों के राजदूतों की सहभागिता भी प्रस्तावित है । इस महत्वपूर्ण आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और सफल बनाने हेतु चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल की संवेदनशीलता और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति के मद्देनजर, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु को पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार
द्वारा जनपद के राजपत्रित और संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया । गोष्ठी में आगामी योग दिवस कार्यक्रम हेतु सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। इसमें कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा, आने-जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन, वाहनों की पार्किग तथा कार्यक्रम में सुरक्षा हेतु तैनात किए जाने वाले पुलिस बल के रहने आदि की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उक्त गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनन्द सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक गैरसैण कुलदीप रावत एवं यातायात उ0नि0 दिगम्बर सिंह उनियाल मौजूद रहे ।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैण विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दृष्टिगत एसपी चमोली ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक |
















Leave a Reply