15 लाख की धोखाधड़ी कर 1 साल से फरार चल रहा आरोपी को गैरसैंण पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार |

चमोली | वादी मनवर सिंह निवासी गैरसैंण ने थाना गैरसैंण में एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया था कि उन्हें तकनीकी जानकारी कम होने के कारण वह अक्सर अपने मोबाइल से धनराशि हस्तांतरित करने के लिए सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सारिंग गांव, बच्छुवाबाण, गैरसैंण को मोबाइल देते जब उन्होंने अपनी पासबुक प्रिंट करवाई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पासबुक के अनुसार, सुरेंद्र सिंह ने उनके खाते से अलग-अलग खातों में करीब 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे । इस गंभीर शिकायत के आधार पर थाना गैरसैंण पर तत्काल मु0अ0सं0 14/2024 धारा 406 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त सुरेंद्र सिंह लगातार फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। मामले की गंभीरता और अभियुक्त की गिरफ्तारी की आवश्यकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार महोदय के आदेशानुसार अभियुक्त की तलाश और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत, कुशल सुरागरसी, पतारस) और आधुनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के संभावित ठिकानों का पता लगाना शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद, करीब एक वर्ष से फरार चल रहे इस अभियुक्त सुरेंद्र सिंह को आखिरकार राजधानी दिल्ली के सफदरजंग इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *