16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज |

चमोली | पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में अवैध रूप से नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्व लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल  देर रात्रि चौकी मेहलचौरी पुलिस को सूचना मिली की एक वैगन-आर कार खन्सर की ओर से शराब की पेटियाँ लेकर मेहलचौरी की तरफ आ रही है। जिस पर तत्काल चौकी प्रभारी मेहलचौरी अ0उ0नि0 विशन लाल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया गया खन्सर की ओर से मेहलचौंरी की तरफ आ रहे वाहन संख्या UK-13A-3209 (Wagon R) को चैक किया गया तो वाहन में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों 1-विनोद कुमार पुत्र स्व0 मिरमानी राम निवासी ग्राम नौगांव ग्राम सभा मूसू थाना गैरसैण चमोली उम्र-38 वर्ष व 2-हयात सिंह पुत्र स्व0 पदम सिंह निवासी ग्राम खेती थाना गैरसैण जिला चमोली उम्र- 36 वर्ष को वाहन से 16 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया | अभियुक्तों उपरोक्त के विरुद्ध थाना गैरसैण पर मु0अ0सं0 02/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *