10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थाना नन्दानगर पुलिस ने 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज |

चमोली  | पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान चलाया हुआ है जनपद चमोली को नशामुक्त करने की पुलिस अधीक्षक चमोली की मुहिम को लेकर चमोली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है । थाना नन्दानगर पुलिस एवं एसओजी चमोली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान काण्डई पुल के पास वाहन संख्या-UK-07-TE-2195 (स्विफ्ट डिजायर) कार में अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम बूरा थाना नंदानगर घाट उम्र 23 वर्ष को 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना नंदानगर घाट पर मु0अ0सं0-16/2025, धारा- 60/72 आबकारी अधिनयम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *