मंदिर में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, शत प्रतिशत माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार |

चमोली | कोतवाली चमोली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किए गए शत प्रतिशत माल को भी बरामद कर लिया है । मामला यह है कि थान सिंह पुत्र दरवान सिंह निवासी ग्राम ग्वाई ने कोतवाली चमोली में तहरीर दी कि उनके गांव के पारिवारिक गोरील देवता के मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मध्य मन्दिर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवर चोरी कर लिए मंदिर में रखे सोने और चांदी के जेवर चोरी कर दिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी । इस मामले में कोतवाली चमोली पर मु.अ.सं.- 06/25 धारा 305(A), 331(4) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 लक्ष्मीप्रसाद बिजल्वाण के सुपुर्द की गई थी। इस मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार ने इसका शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए थे । पुलिस टीम ने माल और मुलजिम की तलाश शुरू की और मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रमेश लाल पुत्र बैशाखू लाल उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम बलदौडा थाना व जिला चमोली को भटखोला धार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी कुंडल पीली धातु, आठ कड़े सफेद धातु और दस अंगूठियां सफेद धातु की बरामद हुईं । बरामद किए गए माल का अनुमानित मूल्य लगभग 2,00,000/- रुपये है। बरामद माल के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बी.एन.एस की बढोत्तरी की गई है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *