पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा मुख्यमंत्री के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश |

चमोली | उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर में विधानसभा भवन गैरसैंण में आयोजित सामारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (IPS) द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग ली गयी। जिसमें वी.वी.आई.पी. ड्यूटी के दौरान किये गये सुरक्षा-प्रबंधों कि समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी में सतर्कता बरतते हुए अनुशासन के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए । ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली संजय गर्ब्याल, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ओशिन जोशी सहित ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *