चमोली | जनपद चमोली में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के नेतृत्व में जनपद भर में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए नशे की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके । इसी क्रम में थाना चमोली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पिट्ठू बैग से 01 किलो 621 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:नवल किशोर पिता का नाम रोशन सिंह निवासी ग्राम देवर खडोरा, थाना चमोली, जनपद चमो ली बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चमोली पर मु0अ0सं0 21/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीमों को लगातार सतर्क रहते हुए गश्त व चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं, जिससे समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत चमोली पुलिस की चैकिंग के दौरान नशे की तस्करी का भंडाफोड़ 01 किलो 621 ग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार |
















Leave a Reply