पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी/कर्मचारियों का सम्मेलन, अधीनस्थों को दिए कड़े निर्देश त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में नियमित फुट पैट्रोलिंग के निर्देश |

चमोली | पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों, स्था0अभि0 इकाई, फायर सर्विस, संचार शाखा एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर मासिक अपराधों की समीक्षा एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया गया। अपराधों की समीक्षा कर महोदय द्वारा राजपत्रित एवं थाना प्रभारियों को निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गए |

आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में भीड-भाड व संवेदनशील स्थानों पर नियमित फुट पैट्रोलिंग करने, जुआ, सट्टा आदि अवैध गतिविधियों में सम्मिलित व उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।

त्यौहारों के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना क्षेत्र के सीएलजी मैम्बरों, वरिष्ठ नागरिको, व्यपारियों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ थाना स्तर पर गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक बिंदुओं पर वार्ता की जाय, तथा पूर्व में घटित साम्प्रदायिक घटनाओं का संज्ञान लेकर सतर्कता बरती जाए।

प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर/जोशीमठ को आगामी दीपावली के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने व दीपावली त्यौहार पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों/पटाखा बाजार क्षेत्र में फायर टेन्डर/अग्निशमन उपरकरणों को तैनात करने के निर्देश दिये गये।

मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहें अभियानों की समीक्षा करते हुए, विशेषकर ऑपरेशन स्माइल अभियान को सफल बनाए जाने हेतु प्रभारी एएचटीयू, समस्त थाना प्रभारी व जनपद में गठित ऑपरेशन स्माइल’ की टीम को अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक/आपत्तिजनक, शान्ति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों फेक न्यूज की नियमित रुप से मॉनिटरिंग किये जाने, भ्रामक पोस्टों पर तत्काल खण्डन व रेगुलर काउण्टर की कार्यवाही करते हुए, साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही की जाए।

जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में डोर टू डोर सत्यापन अभियान में श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के आगमन पर अग्रिम सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी रखने एवं उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाए।

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरीक्षक यातायात व सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को स्वयं रूटीन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों विशेषकर ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ड्रंक एण्ड ड्राईव, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना हेलमेट व दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थानों में लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा सम्मन/वारण्ट/नोटिस का समय से निस्तारण किये जाने, अभियोंगों में वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए अधिक से अधिक गिरफ्तारी किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए।

महिला अपराध/सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक स्कूली छात्राओं व महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशि किया गया।

विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 पुलिस अधि0/कर्मचारी व श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 08 अधि0/कर्म0 को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विगत माह में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि0/कर्मगण- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ राकेश भट्ट, उ0नि0 दिनेश पंवार, थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार, थानाध्यक्ष बद्रीनाथ नवनीत भण्डारी, उ0नि0 अनिल बिन्जोला, म0उ0नि0 पूनम खत्री, अ0उ0नि0 विपिन त्यागी, अ0उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह, अ0उ0नि0 मनोज पटवाल, हे0 कॉ0 गिरीश चन्द्र सती, हे0कॉ0 सतीश रावत, कॉ0 हरीश काण्डपाल, कॉ0 कृष्णा भण्डारी, कॉ0 बनवीर, कॉ0 चन्दन नागरकोटी, कॉ0 राजेन्द्र सिंह रावत, कॉ रविकान्त, म0कॉ0 अन्जना, म0कॉ0 रेखा उपरेती, रि0कॉ0 राजेन्द्र प्रसाद, एफ0एम0 नंदू कुमार थापा, एफ0एम0 धर्मेन्द्र कण्डारी, फायर चालक शौकीन रमोला, हो0गा0 विक्रम सिंह, हो0गा0 दुर्लभ सिंह।

हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधि0/कर्मगण- थानाध्यक्ष गोविन्दघाट विनोद रावत, उ0नि0 अमनदीप सिंह, हे0कॉ0 देवप्रकाश, कॉ0 भूपेन्द्र सिंह, हो0गा0 देवली लाल, हो0गा0 मुकेश, पीआरडी0 मुकेश, पीआरडी0 दिनेश।

अपराध गोष्ठी/सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक चमोली संजय गर्ब्याल, सहायक अभियोजन अधिकारी सुजता आजाद सहित जनपद के सभी कोतवाली/थाना एवं शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *