थराली में अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी, पंचायत चुनाव से पहले चमोली पुलिस सतर्क |

 

चमोली | आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए चमोली पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना थराली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । थराली पुलिस ने गैस एजेंसी रोड, नासिर बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ट्राइबर कार (UK11TA2921) से अवैध रूप से ले जाई जा रही 08 पेटी अंग्रेजी शराब (ब्रांड: सोलमेंट) बरामद की है । इस सिलसिले में मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. वीरेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम लोल्टी, थाना थराली, उम्र 38 वर्ष
2. गोपाल सिंह बुटोला उर्फ धीरू पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम बुडजोला, थाना थराली, उम्र 50 वर्ष

यह कार्रवाई रात्रि को की गई। बरामद शराब को ले जाया जा रहा वाहन भी मौके पर सीज कर लिया गया है। गिरफ्तारी एवं वाहन सीज़ की कार्रवाई आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई है । चमोली पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जिलेभर में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सतत रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *