चम्पावत | ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही/धरपकड़ अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में बनबसा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा कमलपथ बनबसा से अभियुक्त वसीम ख़ान पुत्र अहमद, निवासी ग्राम मोहल्ला निसरजहां, ढाका तलाब, थाना अशफाकनगर, जिला शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 50 वर्ष के क़ब्ज़े से 986 ग्राम अवैध अफ़ीम के साथ गिरफ़्तार किया गय | अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना बनबसा में मु0अ0सं0- 31/2025 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
एक ही दिन में अभियुक्त मंगत उर्फ मंगु के बाद एक और अभियुक्त को 986 ग्राम अफ़ीम के साथ किया गया गिरफ़्तार |
















Leave a Reply