वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्लू वारण्टों का शत् प्रतिशत निस्तारण करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्ट का निष्पादन कर 01 वारण्टी अभियुक्त सोनू पुत्र बनवारी, निवासी वार्ड नंबर 07 टनकपुर, जिला चम्पावत को फौ0वा0सं0 1418/2024 मुकदमा अपराध संख्या 91/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियान निरंतर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *