05 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा शराब तस्कर |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

लक्सर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-जगह छापेमारी कर 01 शराब तस्कर को लक्सर क्षेत्र से 05 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 319/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्त
अनिल गुप्ता पुत्र सूरजभान निवासी खानपुर ब्रह्मपुर ,थाना लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी कच्ची शराब
05 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *