कोतवाली पंचेश्वर व थाना बनबसा द्वारा सुरक्षित यातायात हेतु संचालित किया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रअंतर्गत सघन वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।  उपरोक्त क्रम में कोतवाली पंचेश्वर व थाना बनबसा द्वारा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने, नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया । चेकिंग के दौरान सभी टैक्सी / प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण कर वाहन प्रपत्र चैक किये गए। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 110 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की गई है | सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *