हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, चंद घंटों के भीतर दबोचा बाइक चोर चोरी की बाइक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादी सतीश सैनी पुत्र दयानन्द निवासी ग्राम दरगाहपुर रायसी थाना लक्सर हरिद्वार द्वारा हनुमानचौक सुल्तानपुर से अपनी मोटर साइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसपर कार्यवाही करते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा मैनुअली जानकारी जुटाकर थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालते सूचना के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को लक्सर क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया ।

पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0स0 316/25
2- धारा 303(2), 317 (2) BNS

गिरफ्तार अभियुक्त
फहीम पुत्र कामिल निवासी ग्राम नेहन्दपुर थाना कोतवाली- लक्सर ,जनपद –हरिद्वार

बरामदगी*
मो0सा0 सं0 यूके 17 सी- 1696 हीरो स्प्लेंडर (रंग काला)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *