नशा मुक्ति अभियान के तहत रीठा साहिब पुलिस द्वारा 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ।

चम्पावत | मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के क्रम में थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत पुराना बाजार बैरियर रीठा साहिब में अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह बोरा पुत्र नंदन सिंह निवासी गुरुद्वारे के पास से 40 पाउच देशी माल्टा शराब और 5 लीटर अवैध शराब के कुल 15 लीटर अवैध देशी शराब् के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना रीठासाहिब में मु0अ0सं0 09/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *