रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | गैर जमानतीय वारण्ट/कुर्की वारंट/ईनामी/वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पूरे जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चालाया जा रहा है । जिसके क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट की तामील हेतु सहारनपुर उत्तर प्रदेश जाकर न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट पर वारण्टी रामपाल सिंह पुत्र काशीराम निवासी ग्राम पिंजौर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश बाद संख्या -136/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट, मनफूल पुत्र देशराज निवासी ग्राम पिंजौर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश बाद संख्या 61/2012 धारा-25 आर्म्स एक्ट, वारंटी सेवाराम पुत्र शमशा निवासी ग्राम एहतमाल थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश वाद संख्या 61/2012 धारा 401, /413, 417, 420, 471 ipc व राजपाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम यूसुफपुर जिला सहारनपुर बाद संख्या- 61/2012 धारा-401/403/413/417/420/471 ipc में सभी की कुर्की वारंट के निष्पादन में कुर्की की कार्यवाही की गई |













Leave a Reply