चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर्व व रमजान के दृष्टिगत क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे वरिष्ठ उप निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट कोतवाली चम्पावत व राधिका भंडारी प्रभारी चौकी बाजार चम्पावत की द्वारा कोतवाली क्षेत्र में एक शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में, विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय व्यापारी, टैक्सी यूनियन और सम्भ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया तथा सभी को त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस संदर्भ में व्यापारियों, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान मालिकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों और कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरों को चालू रखें। सभी को अपने आस पास हुड़दंग करने वालों की सूचना तुरन्त 112 पर देने हेतु बताया गया ।
आगामी त्यौहारों होली व रमजान के दृष्टिगत कोतवाली चम्पावत द्वारा चौकी बाजार मे आयोजित की शान्ति व अमन गोष्ठी |
















Leave a Reply