चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशों के अनुपालन व पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार पुलिस लाइन चम्पावत मे मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे पुलिस लाइन चम्पावत में महिला चिकित्सक डॉ अभिलाषा द्वारा पुलिस में कार्यरत महिला कार्मिको के साथ साथ पुलिस परिवार की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया । मेडिकल कैंप के दौरान जिला हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स सावित्री एवं काउन्सलर मंजुला आदि मौजूद रहे ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे महिलाओं के स्वास्थ्य जाँच हेतु लगाया गया मेडिकल कैंप |
















Leave a Reply