महिला हेल्प लाइन चम्पावत द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे चलाया गया जगरूकता कार्यक्रम |

चम्पावत | अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन मे युवा कल्याण भवन लोहाघाट मे महिलाओं तथा छात्र छात्राओं को प्रशिसक के माध्यम से किसी विपरीत परिस्थितियों में स्वयं के बचाव करने हेतु आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर बढ़ते महिला अपराध एवं उनसे बचाव के तरीकों के संबंध में जागरूक किया गया । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कल्याण भवन लोहाघाट मे सुमन पंत प्रभारी महिला हेल्प लाइन चम्पावत की उपस्थिति मे कराटे कोच श्री दीपक द्वारा मौजूद छात्राओ को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही | छात्राओं व छात्राओं के परिजनों को महिला सम्बन्धित अपराधों, घरेलू हिंसा तथा उनकी रोकथाम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, महिलाओं द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। साथ ही डायल महिला हेल्पलाइन नंबर112,साइबर हेल्पलाइन न0 1930 व साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी भी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *