टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत श्री मां पूर्णागिरि मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु की गई गोष्ठी |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत महोदय के निर्देशनुसार तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में चेतन रावत, प्रभारी निरीक्षक, टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर में आगामी मां पूर्णागिरि मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित सभासदों व्यापार मंडल टैक्सी यूनियन ,टुकटुक यूनियन ,खनन यूनियन, होटल एवं धर्मशाला संचालकों एवं जनता के संभ्रांत व्यक्तियों तथा शांति सुरक्षा समिति के पदाधिकारी के साथ गोष्ठी की गई । गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित लोगों से आपसी परिचय किया गया तथा मां पूर्णागिरि में मेले को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न विषयों पर वार्ता की गई। साथ ही मेले के दौरान |

1. टैक्सियों को निर्धारित टैक्सी स्टैंड से ही सवारी भरकर ले जाएंगे, रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड तथा अन्य भीड़ वाले स्थान से सवारी भरकर नहीं ले जाएंगे

2. किसी भी वाहन चालक द्वारा वाहन में ओवरलोडिंग और ओवर स्पीडिंग नहीं की जाएगी।

3. यात्रियों से किसी भी प्रकार की खीचतानी/ दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा।

4. किसी भी व्यक्ति को होटल/ धर्मशाला में बिना आईडी के कमरा नहीं देंगे

5. सभी टैक्सी संचालक /होटल संचालक अपने प्रतिष्ठान में रेट लिस्ट अवश्य लगाएं

6. उक्त अतिरिक्त गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों को साइबर अपराध महिला संबंधी अपराध यातायात के नियमों नशे के दुष्प्रभाव आदि के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक भी किया गय

7. नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *