चंपावत | वादी देवेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय व्यास जी मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 नई बस्ती थाना टनकपुर जिला चंपावत द्वारा थाना टनकपुर में अपने भाई नरेंद्र मिश्रा की चाकू मार कर हत्या करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 152 / 2024 धारा 103,61 ,238 bns व 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था । उक्त हत्या में आरोपी अभियुक्त हरीश भट्ट, आकाश पाटनी व धर्मेंद्र कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । उक्त घटना मे संलिप्त वांछित अभियुक्त दीपक राम उर्फ दीपू उर्फ अंग्रेज पुत्र स्वर्गीय शेर राम, निवासी नेपाली बस्ती मनिहारगोठ कोतवाली टनकपुर जनपद चंपावत जो घटना के बाद से फरार चल रहा था । पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए उक्त फरार अभियुक्त दीपक राम उपरोक्त को सालवनी जंगल टनकपुर से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय चंपावत के समक्ष पेश किया जा रहा है |
टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत हत्या की घटना में वांछित चौथे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply