अभियान गुमशुदाओं की बरामदगी एवं अज्ञात शवों की शिनाख्त 2025″ A.H.T.U बनबसा, जनपद चंपावत ।

चंपावत । पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल उत्तराखण्ड के आदेशानुसार गुमशुदाओं की बरामदगी एवं अज्ञात शवो की शिनाख्त हेतु जनपद चंपावत में चलाए जा रहे अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु | पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक (नोडल अधिकारी एएचटीयू ) के पर्यवेक्षण में व प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज के नेतृत्व में जनपद चंपावत की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा यूनिट क्षेत्राँतर्गत वर्तमान समय में प्रचलित अभियान को सफल बनाए जाने हेतु जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु फोटो-पम्पलेट दिखाकर प्रचार-प्रसार किया गया व साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर भौतिक सत्यापन किया गया उक्त क्रम में * थाना टनकपुर से संबंधित अभियोग मुकदमा अपराध संख्या- 141/2024 धारा-140(3) बीएनएस के अभियोग में एएचटीयू टीम द्वारा गुमशुदा के बारे में सुरागरसी – पतारसी कर जनपद पिथौरागढ़ से बरामद किया गया*बरामदगी होने के उपरांत परिजनों/वादीके सुपुर्द किया गया | गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश व अज्ञात शव शिनाख्त अभियान निरंतर जारी है बरामदगी के शत प्रतिशत प्रयास किया जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *