चम्पावत | जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत वादी ध्रुव मण्डल पुत्र पद मण्डल, निवासी गुप्ता कालोनी, न्यूरिया, उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की पत्नी का पर्स जिसमें लेडिज घड़ी, एक जोड़ी चांदी की पायल, नगद धनराशि को लूट लिया । उक्त सम्बन्ध मे थाना टनकपुर में मु0अ0सं0-19/2025 अन्तर्गत धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना जारी की गीय । विवेचना के क्रम में पुलिस टीम द्वारा में कुशल पतारसी-सुरागरसी करते हुए सालवनी जंगल, टनकपुर से अभियुक्त अरमान पुत्र मौ0 नफीस, निवासी गौनिया चिरवाया, थाना सुनगढी, पीलीभीत उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष को लूट के सामान 1-धनराशि भारतीय, नेपाली 1030 रूपये, 2-चांदी की पायल एक जोडी कीमती-5000/ तथा 3-लेडीज घडी कीमती-1200/ रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
















Leave a Reply