चम्पावत | उत्तरखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के दिशा-निर्देशो के क्रम में पुलिस आरक्षी(पुरूष) तथा पीएसी/आईआरबी(पुरूष) भर्ती परीक्षा-2024 की शारीरिक दक्षता परीक्षा सम्पन्न कराया जाना प्रस्तावित है । उक्त के क्रम में अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत में भर्ती परीक्षा के सभी तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भर्ती में होने वाले अलग-अलग प्रतियोगिताओ- ऊंचाई, छाती, दौड़, लंबी कूद, बाल थ्रो, चिनअप आदि में लगने वाले उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही चम्पावत पुलिस द्वारा शारीरिक दक्षता की तैयारी करा रहें युवाओं के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया गया । इस दौरान महेश चन्द्रा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन को भर्ती परीक्षा के सभी मानको को पूर्ण करने हेतु सभी तैयारियों पूर्ण करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया पुलिस आरक्षी(पुरूष) तथा पीएसी/ आईआरबी (पुरूष) भर्ती परीक्षा-2024 की तैयारियों का निरीक्षण |
















Leave a Reply