चंपावत | जनपद चंपावत के थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत वादी मोहन नाथ गोस्वामी पुत्र बची नाथ गोस्वामी, निवासी ग्राम धरसो, थाना रीठा साहिब द्वारा सूचना दी गई की ग्राम धरसो में जल जीवन मिशन पेयजल योजना के तहत स्वीकृत ₹2 लाख रु0 स्वीकृत किये गये थे। जिन्हें तिलोमणि भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी मछियाड थाना रीठा साहिब द्वारा निकाल लिया गया है. उक्त व्यक्ति द्वारा हमारे गांव की पाइपलाइन में कोई काम नहीं किया गया। . उक्त व्यक्ति कभी हमारे गांव में नहीं आया। पूछताछ में यह पता चला है कि तिलोमणि भट्ट के पुत्र भुवन चंद भट्ट द्वारा फर्जी तरीके से प्रस्ताव बनाकर ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ मिलकर ₹200000 के सरकारी धन का गबन किया गया है । उक्त संबंध में थाना रीठा साहिब में मुकदमा अपराध संख्या 7/2025 अंतर्गत धारा 318(4)/338/ 336(3)/ 340 (2) बीएनस पंजीकृत किया गया | कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठा साहिब के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान में तैनात थी, तभी रीठा बाजार की ओर से एक पिकप संख्या UK03CA-0635 जिसके ऊपर पाईप लदे हुये थे । वाहन चालक से नाम पता पूछने पर इसने अपना नाम भुवन चन्द्र भट्ट पुत्र तिलोमनी भट्ट उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मछियाड़ थाना रीठा साहिब जनपद चम्पावत बताया गया ।
वाहन में आगे से पीछे की ओर कुल 39 पाईप, 31 सॉकेट, 06 यूनियन, 02 एल्बो बरामद की हुयी । अभियुक्त उपरोक्त से उक्त सामान के बारे में पूछा गया तो उसके द्वारा बताया गया है कि लघु सिंचाई विभाग के एक जे0ई0 के माध्यम से उक्त पाइपों को धरसो क्षेत्र में रात्रि में चोरी छुपे लगाए जाने थे जिसे आज पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया है। विवेचना के क्रम में अभियुक्त उपरोक्त को बरामद माल के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिवस के न्यायिक हिरासत में न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट भेजा गया है। अग्रिम विवेचना जारी है । बरामदा माल की कीमत लगभग ₹5000 है। माल परिवहन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे पुलिस लेकर सीज दिया गया है |
थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना के नाम पर हुए गबन के मामले मे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply