38वें सड़क सुरक्षा माह के क्रम में विवेकानन्द विद्या मन्दिर चम्पावत के छात्र-छात्राओ को यातायात पेन्टिग/स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम किया गया यातायात के नियमों के प्रति जागरूक |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में 38वें सड़क सुरक्षा माह अभियान को सफल बनाते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं/स्थानीय लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु सभी थाना/यातायात प्रभारियों को  निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत व0उ0नि0 बच्ची सिंह बिष्ट, कोतवाली चम्पावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारें में जानकारी देते हुए सभी से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने, ओवरस्पीड/ओवरलोड वाहन नही चलाने, नशे में वाहन नही चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नही करने, नाबालिगों को वाहन नही देने तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गयी साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में बिना समय गवाये घायलों की मदद कर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करने सम्बन्धी अपील की गयी । साथ ही पुलिस टीम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओ से यातायात पेन्टिग/स्लोगन प्रतियोगिता भी करायी गयी । जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सुन्दर-सुन्दर पेन्टिग व स्लोगन तैयार किये गये। उक्त दोनो प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया ।
स्लोगन प्रतियोगिता में पुरस्कृत-
01- सीमा पुनेठा कक्षा-11
02-भास्कर चन्द कक्षा -11
03-युगल किशोर कक्षा-11
पेन्टिग प्रतियोगिता में पुरस्कृत-
01-निकिता जोशी कक्षा -11
02-प्रेमा कक्षा -11
03-मोहित बिनवाल कक्षा-11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *