चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत के स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं/स्थानीय लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाये जाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत उ0नि0श्री मनीष खत्री, प्रभारी एस0ओ0जी के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 व ए0एन0टी0एफ टीम द्वारावर्तमान में चल रहे Say NO to drugs,Yes to Life, नशे को ना-ज़िन्दगी को हा अभियान के तहत मैक्सटर्न स्कूल बनबसा तथा शिवाजी पब्लिक स्कूल गुदमी बनबसा* के स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारें जानकारी देते हुए नशे के सेवन से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया । साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को नशा नही करने सम्बन्धी शपथ भी दिलाई गयी। इस अवसर पर थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत मिनी मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओ को प्रशस्त्रि पत्र की वितरित किये गये तथा सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार से खेलो को अपने जीवन में अपनाते हुए प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया ।
मैक्सटर्न स्कूल बनबसा तथा शिवाजी पब्लिक स्कूल गुदमी बनबसा के छात्र-छात्राओं को किया गया नशे से बचाव हेतु जागरूक |
















Leave a Reply