38वें राष्ट्रीय खेलों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा ली गई सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग |

चंपावत | जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक से होने वाले 38वे राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में नवनीत पाण्डेय, जिलाधिकारी चम्पावत तथा अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर में राष्ट्रीय खेलों में लगे  सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग की गयी । ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा में लगे पुलिस बल को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुचने, प्रतियोगिता स्थल की पूर्व में संघन एंटीसबोटाज चैकिंग कराये जाने, अग्नि सुरक्षा की सभी व्यवस्था किये जाने, प्रतियोगिता स्थल के बाहर अनावश्यक भींड न होने देने, तथा भींड नियन्त्रण करने हेतु पूर्व से ही तैयारी किये जाने, ड्यूटी के दौरान मोबाईल फोन का प्रयोग न किये जाने, वाहनों की पार्किंग बनाये जाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों को नियुक्त करने, कार्यक्रम स्थल पर असामाजिक/आपराधिक तत्वों आदि की गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखे जाने आदि सम्बन्धी निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *