चौकी बुड़म, थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत 112 ग्राम हेरोइन(स्मैक) के साथ 01 अभियुक्त/हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 01 मो0सा0 सीज |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के चौकी बुड़म, थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठासाहिब जब चैकिंग अभियान में सक्रिय थे तभी चौकी प्रभारी चल्थी निर्मल लटवाल द्वारा सूचना दी गयी कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से चल्थी क्षेत्र से भागा है। उक्त सूचना पर चैकिंग अभियान के दौरान बुड़म क्षेत्र मे अभियुक्त कुलदीप जोशी पुत्र स्व0 हीरा बल्लभ जोशी, उम्र-26 वर्ष, निवासी खटकनापुल, चम्पावत को वाहन मो0सा0संख्या –UK03C-7465 में 112 ग्राम हेरोइन परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना रीठासाहिब में मु0अ0सं0-05/25 अन्तर्गत धारा 08/21/27/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि देवेन्द्र सिंह बिष्ट, थाना रीठासाहिब के सुपुर्द की गयी है । पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वयं हेरोइन पीने का आदि है तथा यह हेरोइन वह नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर से कम दामों में खरीदकर पहाड़ी क्षेत्र में उंचे दामों में बचने तथा स्वयं पीने हेतु ला रहा था। बरामदा माल की अन्तराष्ट्रीय कीमत 34 लाख रू0 लगभग है । अभियुक्त उपरोक्त कोतवाली चम्पावत का हिस्ट्रीशीटर है । जो कोतवाली चम्पावत में मु0अ0सं0-02/25 अन्तर्गत धारा 21/27 NDPS Act में वांछित चल रहा है ।
अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास-
01- F.I.R. No-59/2017 अन्तर्गत धारा 323/504/506 भादवि
02- F.I.R. No-61/2017 अन्तर्गत धारा 341/427 भादवि
03- F.I.R. No-05/2018 अन्तर्गत धारा 427/504/506/279 भादवि
04- F.I.R. No-40/2019 अन्तर्गत धारा 279/323/506 भादवि
05- F.I.R. No-02/2025 अन्तर्गत धारा 08/21/27/60 भादवि
06- ¾ गुण्डा अधिनियम
07-151 दण्ड प्रक्रिया संहिता
08-81 पुलिस एक्ट
बरामदगी-
01-हेरोइन-112 ग्राम
02-मोटर साइकिल संख्या-–UK03C-7465
अभियुक्त का विवरण –
01- अभियुक्त कुलदीप जोशी पुत्र स्व0 हीरा बल्लभ जोशी, उम्र-26 वर्ष, निवासी खटकनापुल, चम्पावत पुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *